हिमाचल प्रदेश स्कूल कॉलेज बंद फाइव डे वीक 50 फीसदी कर्मचारी आयेंगे दफ्तर

Share & Copy Article Link

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में आज सोमवार 10 जनवरी से 24 जनवरी सुबह 6 बजे तक सरकारी दफ्तरों में फिर फाइव डे वीक की व्यवस्था कर दी गई है। इसे पहले आप सभी को पता है। कि हिमाचल प्रदेश में स्कूल कॉलेज को 26 जनवरी 2022 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

परंतु प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब फाइव डे वीक किया गया है। इसके साथ ही अब दफ्तरों में 50 फीसदी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही क्रमवार आएंगे। अधिकारी वर्ग और आपातकाल सेवा वाले 100 फीसदी कर्मचारी हाजिर रहेंगे। यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और अर्ध सरकारी विभागों भी लागू रहेगी।

स्कूल कॉलेज बंद होने के बाद अब शिक्षकों को भी स्कूलों में आने से मना कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देश पर राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने रविवार को 09 जनवरी 2022 को यह नया आदेश जारी किया है। नई बंदिशों में खेल, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों और मनोरंजन के लिए इंडोर में 50 फीसदी क्षमता के साथ अधिकतम 100 लोगों की मौजूदगी रहेंगे। और आउटडोर में क्षमता के 50 फीसदी और अधिकतम 300 लोगों के ही इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी।

और इसके साथ ही सभी तरह के लंगर, विवाह शादी और अन्य प्रकार की किसी भी तरह की धाम पर भी प्रदेश में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार शाम 07 बजे तक प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3148 हो गयी है। और रविवार को प्रदेश में 345 नए कोरोना के मामले आए है।

Leave a Comment